मिर्ज़ापुर के अधिवक्ताओं ने हापुड़ में हुए लाठी चार्ज को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर जनपद के नाराज अधिवक्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर हापुड़ में अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छः सूत्रीय ज्ञापन पत्र जिलाधिकारी को सौपा , दरसल पिछले दिनों हापुड़ जिले में अधिवक्ताओं के ऊपर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में बार काउंसिल के आह्वाहन पर अधिवक्ता उस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है , आज उसी क्रम में आज मिर्ज़ापुर जनपद के नाराज अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में पूरे कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छः सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा ,