मिर्ज़ापुर कृषि निवेश मेला में पहुचे मड़िहान विधायक ने किसानों को बीज व मिनी किट बांटा
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के पटेहरा में आज आयोजित कृषि सूचना तंत्र कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किसानों को बीज व मिनी किट वितरण किया , आज मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनाअंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला, कार्यक्रम में तोरिया बीज मिनी किट वितरण कार्यक्रम पटेहरा में किया गया , कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया , इसके बाद विधायक जी और कृषि वैज्ञानिको ने कार्यक्रम में किसानों को कम लागत मे आय कैसे बढ़े इसको लेकर सभी जरूरी उपाय बताये , उसके बाद विधायक जी ने किसानो को निःशुल्क तोरिया बीज का वितरण किया ,