मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री ने ग्राम भैंसा में 43.65 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले प्रस्तावित आरओबी का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज ग्राम भैंसा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से कछवा कस्बे को जोड़ने वाली 43.65 करोड़ की लागत से प्रस्तावित ऊपरगामी आरओबी एवं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अंडरपास ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया, अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से आरओबी के निर्माण की स्वीकृति मिली है, इस पुल के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की पिछले लंबे समय से मांग कर रहे थे, कछवा कस्बा में आवागमन बढ़ने की वजह से स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है, लेकिन ऊपरगामी पुल के निर्माण के पश्चात लोगों को काफी राहत मिलेगी, इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कटका ग्राम सभा में 7.22 करोड़ की लागत से प्रस्तावित रेलवे अंडर पास का भी स्थलीय निरीक्षण किया, अनुप्रिया पटेल के विशेष प्रयास से यहां भी अंडर पास का निर्माण किया जाएगा ,