मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जनता से अनुरोध पहले मतदान फिर करें जलपान
मिर्ज़ापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अपने वोट का महत्व समझिये, गर्मी को पीछे छोड़िये, पहले मतदान करिये फिर जलपान करे, अनुप्रिया पटेल आज सोमवार को विधानसभा मड़िहान, विकासखंड राजगढ़ के इमिलियाचट्टी स्थित मां राजवती मैरिज लॉंन में एनडीए की समन्वय बैठक के दौरान यह नारा लगाते हुए कहा कि एक जून को सुबह घर से निकलकर चुनाव निशान कप- प्लेट का बटन दबाना है, अनुप्रिया पटेल ने बूथ कार्यकर्ताओं एवं सेक्टर पदाधिकारियों से कहा कि यही बात मतदाताओं को समझाना है, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है, इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आम जनता आशांवित है, उन्होंने कहा कि जब मजबूत सरकार बनाएंगे तभी गरीब कल्याणकारी योजनाएं मजबूती से जमीन पर उतरेंगी, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मिशन 80 में मिर्जापुर का भी नाम जोड़ना है, हमें अपनी जीत को शानदार और यादगार बनाना है, उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 10 साल के रिपोर्ट कार्ड को जन जन तक पहुंचाएं और उन्हें मिर्जापुर सहित देश में हुए विकास कार्यो की जानकारी दें, उन्होंने एनडीए के समस्त शक्ति केंद्र संयोजक, सेक्टर एवं बूथ पदाधिकारियों को 10 वर्ष के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में विजय के लिए कमर कसने की अपील किया ,