मिर्ज़ापुर की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा बाबा साहेब कहा करते थे जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वह कभी इतिहास नहीं बना सकता
मिर्ज़ापुर की सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कल रविवार की देर रात नगर के घुरहुपट्टी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर शोषित सेवा समिति द्वारा आयोजित संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर हमेशा कहते थे कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा, इसलिए आप सभी अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दीजिये, उनकी शिक्षा से कोई समझौता मत कीजिये, बाबा साहेब सदैव कहा करते थे कि जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, वह कभी इतिहास नहीं बना सकता, उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व इतना विराट था कि उनके व्यक्तित्व का बखान केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में होती है, अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भारत की आज़ादी एवं संविधान के शिल्पकार के रूप में बाबा साहेब की जो महत्वपूर्ण भूमिका रही, उसी की वजह से आज देश का वंचित समाज प्रगति के पथ पर अग्रसर है, अनुप्रिया पटेल ने आह्वान किया कि हम बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए उन्हें हम अपने जीवन में उतारें, ये जरूरी है और यही बाबा साहेब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी , इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ,