मिर्ज़ापुर किसान पुत्र मड़िहान विधायक ने किसानों की आय दुगनी करने के लिए खरीफ कृषि निवेश जैविक मेला में रख्खे विचार
मिर्ज़ापुर किसान पुत्र पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज विकास खण्ड पटेहरा के परिसर में किसानों की आय दुगनी करने के लिए आयोजित खरीफ कृषि निवेश/जैविक मेला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का उदघाट्न किया, मड़िहान विधायक ने कार्यक्रम में किसानों को सम्बोधित करते हुए धान की खरीद समर्थन मूल्य के बारे में जानकारी देते हुए, कहा कि आज उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य मे किसानो को खाद, बीज, कीटनाशक, कृषियंत्र, कृषि सिंचाई पाइप एवं सोलर पंप ट्यूबेल सहित अन्य चीजो पर बड़ी पैमाने पर सब्सिडी दी जा रही है, और समय पर खाद बीज भी उपलब्ध किया जा रहा है , हमारी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानो कि आय को दोगुना करने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है, साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही तमाम योजनाओं जिसमे वृद्वावस्था पेंशन, आवास योजना, आयुष्मान कार्ड इत्यादि के बारे में लोगो को जानकारी दी, तो वही स्वायल लैण्ड यूज सर्वे आफ इण्डिया, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली से आये हुए वैज्ञानिक डा0 एस0एन0 सिंह द्वारा धान के फसल में लगने वाले कीड़ो से बचाव के तरीकों के बारे में बताया गया , उसके बाद पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड वितरित किया ,