मिर्ज़ापुर कांग्रेसियों ने बैनर पोस्टर के साथ जुलूस निकाल मोदी सरकार को गरीब का विरोधी सरकार बताया
मिर्ज़ापुर जिला कांग्रेस कार्यलय से आज कांग्रेस नेताओं ने बैनर पोस्टर के साथ जुलूस निकाल कर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि अडानी और अम्बानी के सम्मान में मोदी सरकार खड़ी है मैदान में , वही मोदी सरकार को गरीब विरोधी की सरकार बताया , उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड से भारतीय जीवन बीमा के रामबाग कार्यालय तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है , मोदी सरकार गरीब विरोधी सरकार है , करोड़ों देशवासियों का पैसा LIC , SBI में जो जमा है सरकार सरकारी एजेंसियों से जांच करा कर यह बताएं कि आम आदमी का पैसा इन बैंकों में कितना सुरक्षित है , पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी प्रदर्शन के दौरान कहा कि देश के मजदूर किसान नौकरी पेशा लोग बैंकों में अपनी बचत पैसा रखते हैं , केंद्र की बीजेपी सरकार के द्वारा अडानी समूह को देकर देश की जनता के साथ धोखा किया है , जब से बीजेपी की सरकार आई है सारी अर्थव्यवस्था चौपट हो गया है , मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार उद्योगपतियों की सरकार है जनता महंगाई से त्रस्त है , तो वही जनता का पैसा सरकार उद्योगपतियों को दे रही है , अडानी इस पैसे से जनता के लिए बनी सस्थाओं को खरीद रही है इसकी जांच जेपीसी से कराने की मांग किया गया , कार्यक्रम का संचालन राजधर दुबे ने किया , धरने में निवर्तमान चुनार पालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, शशि भूषण दुबे, अमिताभ पांड, गुलाबचंद्र पांडे, नीलम पटेल के साथ भारी संख्या में कांग्रेस के लोग मौजूद रहे ,