मिर्ज़ापुर कांग्रेसियों ने अपने नेता राहुल गांधी का केक काटकर मनाया 53वा जन्म दिन
मिर्ज़ापुर कांग्रेसियों ने आज अपने नेता राहुल गांधी का कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर केक काटकर 53वा जन्म दिन मनाया , शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने राहुल गांधी जन्मदिन पर केक काटकर बधाई देते हुए कहा कि आज हम सबको एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लेते हैं , राजन पाठक ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से भारतीय जनता पार्टी की सरकार घबराई हुई है , आगामी होने वाले 2024 लोकसभा के चुनाव में निश्चित रूप से कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी , तो वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान ने भी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तब राहुल जी ने ही खाद सुरक्षा कानून किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना राष्ट्रीय कृषि विकास योजना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ऐसे तमाम योजनाओं को राहुल गांधी ने लागू कराया था , जब से बीजेपी सरकार आई है सारी योजनाओं को बंद कर दिया गया है आज जनता परेशान है , कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अताउल्ला सिद्दीकी, सरूप सिंह, जफर इकबाल सभासद, राम यादव, शबनम अंसारी, अबरू निशा, रियाज अहमद, इमरान खान सहित तमाम और लोग मौजूद रहे ,