मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने शहीद उद्यान में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनायी
मिर्ज़ापुर 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती पर आज कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने नारघाट स्थित शहीद उद्यान में पहुचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर जयंती मनायी , इस मौके पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बताए हुए रास्ते पर चलने का सलकल्प लेते हैं , लाल बहादुर शास्त्री जी हमेशा किसानों के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहे देश मे जय जवान जय किसान का नारा उन्होंने ही दिया था , इस मौके पर शिव शंकर चौबे, दीपचन्द्र जैन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान, अमर दुबे, इश्तियाक अंसारी, आयुषी शुक्ला, अंकुर श्रीवास्तव सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,