मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर निकाला पद यात्रा
मिर्जापुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी केआह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के प्रथम वर्षगांठ पर भारत जोड़ो पद यात्रा नारघाट के शहीद उद्यान से शुरू कर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरा , इस पदयात्रा में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का यह पैगाम राहुल गांधी का जन जन तक पहुचाया जाएगा , चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार जनता को गुमराह कर रही है यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की है , इस पद यात्रा में कांग्रेस के मिर्जापुर प्रभारी सत्यवीर सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर पद यात्रा करके जनता से रूबरू होते हुए उनकी समस्या सुनी , जिससे केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार राहुल गांधी से घबराई हुई है , देश और प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है , होने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में जनता इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी बीजेपी सरकार को उखाड़ फेंकेगी , बड़ी संख्या में पद यात्रा में कांग्रेसी नेता शामिल रहे ,