मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने कर्नाटक में हुई जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिया बधाई
मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने आज नगर के आवास विकास कॉलोनी के पास कर्नाटक में हुए जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया , छानबे के पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कर्नाटक की जनता को बधाई देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार को कर्नाटक की जनता ने नकार दिया , होने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में जनता अब कांग्रेस पार्टी के साथ आएगी , जनता ने यह परिवर्तन महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत दिया है , जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने भी बधाई देते हुए कहा कि अब जनता विकास के नाम पर कांग्रेस पार्टी को चुनेगी अब जनता जुमले में नहीं फंसेगी , तो वही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान ने कर्नाटक की जनता को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की जीत कर्नाटक की जनता की जीत है , हमारे नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की सफलता है , जनता ने नफरत को ठुकराया है , मोहब्बत को अपनाया है , अब जनता महंगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को चुनेगी , कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य रमेश प्रजापति पप्पू, सुधाकर, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गोपाल चौधरी, इश्तियाक अंसारी मनीष दुबे सहित बड़ी संख्या में और भी लोग मौजूद रहे ,