मिर्ज़ापुर कांग्रेस नेताओं ने उपचुनाव चुनाव में मिली जीत पर मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया
मिर्ज़ापुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय केआह्वान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के के नेताओ द्वारा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत की खुशी में रोडवेज के पास जनता व एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए खुशी का इजहार किया, इस मौके पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उपचुनाव में इंडिया गठबंधन कांग्रेस पार्टी को मिली जीत यह साबित कर दिया है कि जनता का झुकाव कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़ा रहा है, जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक एवं जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे ने लोगों को मिठाई खिलाते हुए कहा कि अब देश की जनता परिवर्तन चाहती है, तो वही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत पर खुशी जताते हुए हुए कहा कि अब जनता को विश्वास हो गया है कि राहुल गांधी ही देश को चला सकते हैं, आगे होने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी,