मिर्ज़ापुर कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा देने वाली सरकार आज दोषियों को बचा रही है
मिर्ज़ापुर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर प्रेस वार्ता करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि जो भाजपा सरकार ने नारा दिया था कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ वही सरकार आज दोषियों को बचा रही है, चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है बिलकिश बानो के केस में भाजपाई अपराधी होते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती हैं, बीएचयू की घटना से सिद्ध हो गया है कि इस सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार पर काम नहीं हो रहा है, बीजेपी सरकार में युवा बेरोजगार है, महंगाई आसमान छू रही है, जनता का ध्यान जाति धर्म की ओर बांटा जा रहा हैं, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक ने कहा की पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे है, वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है, इसी रिपोर्ट के अनुसारे पूरे भारत में होने वाले अपराधों में 15% प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में है, प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां दिनांक 2 नवंबर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्र का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वाइंट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म भी किया गया , 3 नवंबर को ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है इस पर उनके खिलाफ एफआई आर दर्ज कर दी गई, जब कि 5 नवंबर को सीसीटीवी फुटेज में लड़कों की पहचान कर ली गई, 8 नवंबर को पीड़ित द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई , अपराधियों की पुष्टि होने के बाद भी भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया , अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपी पकड़े भी नहीं जाते , प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं मीडिया प्रभारी छोटे खान राजधर दुबे मोहम्मद अशफाक जफर इकबाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता अत्ताउल्लाह सिद्दीकी इश्तियाक अंसारी द्वारिका पाल शबनम अंसारी शेषधर दुबे स्वरूप सिंह राजेंद्र विश्वकर्मा राजन निषाद भैया लाल कसेरा संतोष यादव अशोक गुप्ता अनिल विश्वकर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे,