मिर्ज़ापुर का प्रसिद्ध आदित्य पैथोलॉजी सेन्टर ने गर्भ में पल रहे भ्रूण का अल्ट्रासाउंड में दिया गलत रिपोर्ट
मिर्ज़ापुर जनपद का प्रसिद्ध थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के रामबाग स्थित आदित्य पैथोलॉजी सेन्टर ने एक महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण का अल्ट्रासाउंड में गलत रिपोर्ट देते हुए महिला के पेट मे पल रहे भ्रूण को देखकर डॉक्टर ने खतरा बताकर भ्रूण गिराने का सुझाव दे डाला , अल्ट्रासाउंड संचालक के रिपोर्ट के बाद महिला के पति ने प्रयागराज व वाराणसी में अपनी पत्नी को ले जाकर जब दोबारा जांच कराया तो सब कुछ नार्मल निकला , दो जगह जांच कराने के बाद महिला के पति ने थाना शहर कोतवाली में आदित्य पैथोलॉजी सेंटर के खिलाफ तहरीर देते हुए पैथोलॉजी सेंटर पर कार्रवाई की मांग किया है , पैथोलॉजी सेंटर के संचालक की गलत रिपोर्ट से गर्भवती महिला जो शादी के 10 वर्षो के बाद गर्भवती हुई थी , अगर आदित्य पैथोलॉजी सेन्टर की रिपोर्ट को सही मान लेती तो उसको भारी कीमत चुकानी पड़ जाती , तो वही डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि टाइपिंग मिस्टेक की वजह से रिपोर्ट गलत हो गयी थी , उसे सही करा दिया गया है , अब सवाल ये उठता है की डॉक्टर ने तो कह दिया कि टाइपिंग मिस्टेक से गलत रिपोर्ट आ गयी , अगर महिला का पति उसी रिपोर्ट को सही मान कर गर्भपात करा देता तो उसके जिन्दगी ने 10 वर्षो बाद जगी उजाले की रौशनी अमावस की काली रात में तब्दील हो जाती , अब देखना होगा कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग आदित्य पैथोलॉजी सेन्टर पर क्या कार्यवाही करता है, या मामला रफा-दफा कर दिया जाता है ,