मिर्ज़ापुर कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री नंदी की बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों पर भड़के जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया
मिर्ज़ापुर जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा दौरे पर आये, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व मिर्ज़ापुर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता "नंदी" जब जिला कलेक्ट्रेट में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रहे थे, बैठक में ही जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया बिजली विभाग के अधिकारियों पर फायर हो गये, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया ने कहा कि योगी सरकार में बिजली विभाग के अधिकारियों की तानाशाही देखिये, भाजपा के जनप्रतिनिधियों का फोन तक नही उठाते अधिकारी, हमने 20 बार फोन किया मगर फोन नही उठाये , SDO से बात करो तो कहते है JE से बात कर लो, जब हम लोग परेशान रहेगे तो आम आदमी का क्या होगा, जनता अधिकारियों के यहां चक्कर काटती रहती है कोई सुनवाई नही होती , बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया बिजली विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर मंत्री जी के सामने बिजली विभाग के अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाला ,