मिर्ज़ापुर कमिश्नर, आईजी सहित जिलाधिकारी ने विंध्याचल में भीड़ को देखते हुए मंदिर का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आईजी आर.पी. सिंह सहित मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन विंध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में भीड़ को देखते हुए मंदिर पहुंचकर दर्शनार्थियों का जायजा लिया, आAज रविवार छुट्टी के चलते विंध्याचल धाम में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है, लगातार महाकुंभ से स्नान कर ट्रेन बस और निजी साधन से श्रद्धालु माँ विंध्यवासिनी मंदिर के धाम में दर्शन पूजन करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है, विन्ध्याचल के सभी गलियों में अगर नजर उठाकर देखे तो श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आ रहे,भीड़ को देखते हुए मंडलायुक्त कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आईजी आर.पी. सिंह सहित मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन विंध्याचल माँ विन्ध्यवासिनी देवी के धाम में भ्रमण कर जायजा लेते रहे ,