मिर्ज़ापुर कमिश्नर, आईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी, ने विंध्याचल नवरात्र की तैयारियों को लेकर की बैठक
मिर्ज़ापुर विंध्याचल प्रशासनिक भवन में आगामी नवरात्रि की तैयारियों को लेकर आज कमिश्नर, एसएसपी, व जिलाधिकारी ने विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व सभी पदाधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक किया, बैठक में सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और बिजली आपूर्ति की व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई, अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि नवरात्रि पर्व सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके ,