मिर्ज़ापुर कछवां गड़ौली धाम के फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ओझा का वेदांता हास्पिटल में निधन
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के गड़ौली धाम फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ओझा का वेदांता हास्पिटल में निधन हो गया , बताया गया कि कछवा के गड़ौली धाम में राम कथा के दौरान उन्हें डेंगू हो गया था, उन्हें वाराणसी के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया था, उनकी हालत में कोई सुधार नही होने पर उन्हें गरुग्राम के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनकी आज सुबह उनकी मौत हो गई , सुनील ओझा उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व सहप्रभारी और वर्तमान में बिहार भाजपा के सह प्रभारी रहे , सुनील ओझा मिर्जापुर जनपद के कछवा स्थित गड़ौली धाम में उनके नेतृत्व में देव प्रबोधिनी एकादशी के दिन अंतरराष्ट्रीय दीपोत्सव एवं तुलसी विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, आयोजन के एक दिन पूर्व ही उनकी तबियत बिगड़ गई, उन्हें वाराणसी में भर्ती कराया गया, हालत बिगड़ने पर उन्हें गुडगांव स्थित मेदांता गुरूग्राम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज भाजपा नेता का निधन हो गया ,