मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट हत्या कर खुद लगाया मौत को गले
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम बाजरडीहा में पति, पत्नी के बीच हुए विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दिया , उसके बाद खुद भी जहर खा लिया , इलाज के लिए ले जाते समय पति की भी मौत हो गयी , मामूली कहासुनी में दोनों की मौत हो गयी , बच्चे अनाथ हो गए , पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया , मिली जानकारी के अनुसार थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम बाजरडीहा के रहने वाले राजेश पटेल पुत्र देवनाथ पटेल उम्र करीब-40 वर्ष ने अपनी पत्नी नीतू पटेल उम्र करीब-36 वर्ष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर स्वयं विषाक्त पदार्थ खा लिया , परिजनों द्वारा राजेश पटेल को इलाज के लिए हास्पिटल ले जाया गया, जहां डाक्टरो ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था , रास्ते में ही राजेश की मृत्यु हो गयी , बताया गया कि किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था , बच्चे जब स्कूल चले गए तो दोनों में फिर विवाद शुरू हो गया , विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया , जिसमे उसकी भी मौत हो गयी , परिजनों के अनुसार मृत की 02 सन्ताने है , पुत्री पलक उम्र करीब-14 वर्ष व पुत्र प्रतीक पटेल उम्र करीब-10 वर्ष सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनो के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी , घटना आज सुबह करीब 7 व 8 बजे के बीच की बताया गया है ,