मिर्ज़ापुर कछवां क्षेत्र के बरैनी घाट पर 10 जनवरी को डूब रही महिला को बचाने के चक्कर खुद डूबे युवक का शव चुनार क्षेत्र के कठेरवा गंगा नदी के किनारे मिला
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के बरैनी घाट पर डूब रही महिला को बचाने के चक्कर खुद डूबे युवक का शव आज थाना चुनार क्षेत्र के कठेरवा गंगा नदी के किनारे उतराया मिला , मिली जानकारी के अनुसार थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत ग्राम कठेरवा गंगा नदी के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव जिसकी उम्र करीब 26 वर्ष के होने की सूचना पुलिस को मिली , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कराया, तो मृतक की पहचान इमरान उर्फ मंटू पुत्र जलील शेख निवासी मझवा थाना कछवा उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुआ है , जो दिनांक 10.01.2024 को थाना कछवां क्षेत्र के बरैनी घाट पर डूब रही महिला को बचाते समय गंगा नदी में डूब गया था, पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा पूरा की गई ,