मिर्ज़ापुर कछवा में बीते दिनों जिस ट्रक ड्राइवर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार 10 लोगो को मौत दी थी आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के कछवा मिर्जामुराद जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार ट्रैक्टर सवार 10 लोगों को मौत की नींद सुला दिया था, उस ट्रक ड्राइवर को आज कछवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हम आपको बता दे कि थाना कछवा क्षेत्र के कछवा मिर्जामुराद जीटी रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दिया था, ट्रैक्टर सवार सभी मजदूर थे, भदोही में ढलाई का काम कर सभी भदोही से मिर्जामुराद अपने घर की तऱफ जा रहे थे, की कछवा थाना क्षेत्र के कछवा मिर्जामुराद जीटी रोड पर रात करीब 01 बजे के आस पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दिया था , ट्रैक्टर पर सवार 13 लोगो में से 10 लोगो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी थी, उसके ड्राइवर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ,