मिर्ज़ापुर कछवा में खेल मंत्री के साथ मड़िहान विधायक ने बालीबाल प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ
मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के गढ़ौली धाम में जी-20 अंतर्जनपदीय ओपन पुरुष वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , बालीबाल प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कार्यक्रम में शिरकत कर भाजपा उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी सुनील ओझा संयुक्त रूप से तीनों राजनेताओं ने जी-20 के बालीबाल खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया , इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री आशीष बघेल व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी भानु प्रसाद सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं क्षेत्री ग्रामीण मौजूद रहे ,