मिर्ज़ापुर कछवा में किसान सम्मेलन कार्यक्रम में कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों को योजनाओ के बारे में दी जानकारी
मिर्ज़ापुर मझवां विधानसभा क्षेत्र के कछवा में पं0 रामकिंकर उपाध्याय विद्यापीठ के सभागार में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा तत्वाधान मे कृषि गोष्ठी एवं किसान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में यूपी के कैबिनेट कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया , इस अवसर पर कृषि मंत्री ने किसान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए अपने संबोधित में कहा कि आज माननीय मोदी जी एवं माननीय योगी जी के सानिध्य मे उत्तर प्रदेश की सरकार एवं भारत की सरकार किसानों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, किसानो के खाद, बीज, कृषि यंत्रों सहित अन्य चीजों पर बड़ी संख्या मे अनुदान देकर उनकी आय को दोगुना करने की काम हमारी सरकार कर रही है, साथ ही सरकार की तमाम योजनाओ के बारे में किसानों को जानकारी दी, कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,