मिर्ज़ापुर कछवा में एक तरफ चाहत में हुई थी बीते दिनों सर कूच कर हत्या दो आरोपी गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के ग्राम गोधना में सर कूच कर हत्या मामले का आज अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन ने खुलासा करते हुए बताया कि हत्या करने वाला मृत्यक मुन्ना मौर्या की पत्नी से एक तरफा प्रेम करता था , तथा मुन्ना मौर्या की जमीन को हड़पने की लालच में अपने साथी गणेश बिन्द के साथ मिल कर योजनाबद्ध तरीके से मुन्ना मौर्या को शराब पिलाया जब वह नशे होकर अपने घर जाने लगा, तो उसी समय रास्ते मे ईट व लोहे के राड से मारकर उसकी हत्या कर दी गयी थी , बता दे कि बीते 15 मई को थाना कछवां क्षेत्र के ग्राम गोधना में एक व्यक्ति का सर कूच कर हत्या कर दिया गया था, मृत्यक की पहचान मुन्ना मौर्या के रूप में हुई थी, अजीत मौर्या पुत्र स्व0 मुन्ना मौर्या निवासी ग्राम गोधना थाना कछवां द्वारा अज्ञात लोगो के खिलाफ मुन्ना मौर्या की हत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिसके आधार पर थेन पर धारा 302 भादवि पंजीकृत कर लेने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर जांच शुरू कराया, आज थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैंसा नहर पुलिया चकनन्दा मोड़ के पास से दो अभियुक्तों 1. दिनेश मौर्या पुत्र शीतला प्रसाद मौर्या व 2. गणेश बिन्द पुत्र जोखू बिन्द निवासीगण गोधना थाना कछवां को गिरफ्तार कर लिया, उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का राड व ईट का टुकडा भी पूछताछ के बाद बरामद कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया , पूछताछ में आरोपी दिनेश मौर्य ने बताया कि मुन्ना मौर्या मृतक की पत्नी से वह एक तरफ प्रेम करता था ,