मिर्ज़ापुर कछवा जीटी रोड पर ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से मारा टक्कर 10 की मौत तीन घायल
मिर्ज़ापुर कछवा थाना क्षेत्र के कछवा मिर्जामुराद जीटी रोड पर आज रात 01 बजे के करीब एक बड़ा हादसा हो गया, अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी, हादसे में ट्रैक्टर पर सवार 10 लोगों की मौत हो गयी, जब कि 03 अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए, ट्रैक्टर सवार सभी लोग मजदूर थे, हादसे की खबर लगते ही मौके पर मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन पुलिस दल के साथ पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए, घायलों को ईलाज के लिऐ बीएचयू वाराणसी ट्रामा सेंटर भिजवाया, मृतकों का शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिऐ भेजा,