मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र से गैंगस्टर एक्ट के फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा के गैंगस्टर एक्ट के फरार चल रहे दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना कछवां पर पंजीकृत मुकदमा धारा 3(1)उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के अभियोग में पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक कछवां रवीन्द्र भूषण मौर्य ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर वांछित अभियुक्त 1.राकेश कुमार यादव पुत्र विक्रम यादव निवासी मुण्डीसेमर थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र व 2.नन्दलाल यादव पुत्र राकेश्वर यादव निवासी घिवही थाना विण्ढ़मगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा , पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर स्वयं तथा गैंग के सदस्यों के आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए गो-तस्करी जैसे गंभीर प्रकृति के अपराधों को कारित किया जा रहा था ,