मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में साधु का भेष में आये दो युवक ने हजार की ठगी कर हुए फरार
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र में साधु का भेष बनाकर आये दो युवकों ने ग्रामीणों को कुछ हाथ की सफाई दिखाकर उनसे हजार रुपये ठग कर फरार हो गए , मिली जानकारी के अनुसार दो युवक एक गांव में साधु के भेष पहुंचे , लोग सच्चा साधु समझकर हाथ जोड़कर आशीर्वाद लिया , उसी दौरान ठग बने साधु बाबा ने जमीन से एक कंकड़ उठाकर पीतल की मूर्ति बनाने की हाथ की सफाई दिखाकर घर मे रख्खा पैसा मंगाकर 51 हजार करने का दावा किया , दो ग्रामीण परिवार उनके झांसे में आ गए , ठग बने साधु जो जो कहते गए भोले भाले ग्रामीण वही करते गए , साधु बाबा दो परिवारों से लगभग 20 से 25 हजार रुपये ठग कर फरार हो गए , नकली साधु का भागने का वीडियो आस पास लगे cctv कैमरे में कैद हो गया , ग्रामीण अब पुलिस से ठग साधु को पकड़ने की गुहार लगा रहे है ,