मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में बाइक और मोपेड की टक्कर में एक मौत दूसरे की हालत गंभीर
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के ग्राम सभा आही गेट के पास मोटरसाइकिल और मोपेड की जोरदार टक्कर में एक की मौत हो गयी, तो वही दूसरे युवक की हालत को गंभीर देखते हुए ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया , मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल UP65BM, 3254 सवार आशीष कुमार पटेल पुत्र कमला पटेल उम्र करीब- 30 वर्ष निवासी परसुपुर थाना राजातालाब, वाराणसी व मोपेट UP63AC 6243 सवार अजीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र करीब-50 वर्ष निवासी चड़ीया थाना कछवां, मिर्ज़ापुर की आमने-सामने से टक्कर हो गयी जिससे आशीष उपरोक्त की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा अजीत सिंह घायल हो गया , सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कछवां पुलिस बल मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछवां भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया , तो वही मृतक के शव को कब्जे मे लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है,