मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में नारकोटिक दवाओ को लेकर छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कम्प
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी के निर्देश पर नकली, अधोमानक, नारकोटिक दवाओं की बिक्री, भंडारण रोकथाम के लिए आज औषधि निरीक्षक कुमार सौमित्र ने कछवा बाजार में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सी.एच.सी कछवा व आस पास के मेडिकल स्टोर अर्ष मेडिकल स्टोर, राजपूत मेडिकल स्टोर की जांच की गई , जिसमे संदिग्ध प्रतीत हो रही दो औषधियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया , जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर औषधि अधिनियम के तहत उन दुकानदारों पर कार्यवाही की जाएगी , उन्होंने दवा दुकानदारों को निर्देशित किया की शासन द्वारा जो संख्या निर्धारित की गई है उतनी मात्रा में नारकोटिक दवाओं का भंडारण करे और डॉक्टर के पर्चे के माध्यम से ही नारकोटिक दवाओं को बेचे , अगर कोई दवा दुकानदार बिना डॉक्टर के पर्चे के नारकोटिक दवा की बिक्री करते पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी , औषधि निरीक्षक ने थोक दवा दुकानदारों को निर्देशित किया कि केवल लाइसेंस धारक दवा दुकानदारो को ही विक्रय करे , छापे की खबर से कछवा बाजार में दवा दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा , कुछ दवा दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर रफूचक्कर हो गए ,