मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में तेंदुए का वायरल वीडियो वन विभाग के लिए बना सर दर्द रात दिन गंगा के तटीय इलाकों में कर रही दौरा
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के केवटावीर व गड़ौली गांव के गंगा किनारे पिछले सोमवार को तेंदुआ देखे जाने की खबर से गांव में दहशत का माहौल दिखाई दिया था , तो वही बीते दिनों तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने से वन विभाग के लिए और सर दर्द बन गया है, जिसे लेकर रात दिन गंगा के तटीय इलाकों में वन विभाग की टीम तेंदुए को खोजने के लिए काम्बिंग कर रही है, हम आपको बता दे कि थाना कछवां क्षेत्र के केवटावीर व गड़ौली गांव के गंगा किनारे तेंदुआ होने की खबर मिलने पर वन विभाग की टीम ने गंगा के तटीय इलाकों में जब छानबीन करने पहुंची थी परतो वहा पंजे के निशान को देखकर किसी जानवर के होने की आशंका जताई थी , जिसको लेकर ग्रामीणों को सावधानियां बरतने की हिदायत दिया था , इस बीच बीते दिनों से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है , जिसमें तेंदुआ एक चारदीवारी पर जाते और दहाड़ लगाते दिखाई पड़ रहा है , जिसको लेकर ग्रामीण और दहशत में आ गए है , कुछ लोगो द्वारा वायरल वीडियो को कही और का बताया जा रहा है, कहा जा रहा है कि वीडियो को एडिट कर वायरल किया गया है , मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को केवटावीर गांव के निषाद बस्ती के लोगों द्वारा बताया गया कि बस्ती के ही राजा निषाद दोपहर अपने खेत की रखवाली कर रहा था, इस दौरान उधर से गुजर रहे एक अज्ञात जानवर को देख अपने मोबाइल फोन से फोटो ले लिया था, जिसको अपने आसपास के लोगों को भेजकर अज्ञात जानवर होने की लोगो को जानकारी दिया था , लेकिन कुछ लोगो द्वारा अज्ञात जानवर की फ़ोटो की जगह तेंदुआ की फोटो एडिट कर वायरल कर दिया, जिसको लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है , वन विभाग की टीम रात दिन एक गंगा के तटीय इलाकों का दौरा कर रही है, साथ ही गांव वालों को सावधानी बरतने का हिदायत दिया गया है ,