मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की कटकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के ग्राम दुनाई के पास ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की कटकर मौत हो गयी , मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय युवक बादल राजभर पुत्र बब्लू राजभर जो ग्राम दुनाई थाना कछवां का ही रहने वाला था, आज सुबह किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर बादल की मौत हो गयी, सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना कछवां पुलिस पहुंचकर मृतक के शव के कब्जे मे लेकर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है ,