मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के विदापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के विदापुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी , बताया गया कि विजय प्रताप तिवारी उर्फ सोनू पुत्र कामेश्वर तिवारी की टीवी खराब हो गयी , तो उसे खोलकर वह स्वयं बनाने का प्रयास करने लगा , इधर उधर के तार को हिला डुला कर देख रहा था कि करंट की चपेट में आकर झुलस जमीन पर छटपटाने लगा , जिसे देखकर घर वालो ने दौड़कर बिजली सप्लाई को बंद कर युवक को लेकर इलाज के लिए भागे जहा डाक्टरो ने युवक को देख मृत घोषित कर दिया , मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ,