मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के बरैनी भटौली पुल के पास गंगा नदी में डूब रही महिला को बचाने में युवक की डूबकर मौत
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के बरैनी भटौली पुल के पास गंगा नदी में डूब रही एक महिला को बचाने गए युवक की गंगा नदी में डूब गया , जिसकी तलाश पुलिस स्थानीय गोताखोरों, व एसडीआरएफ की तीम द्वारा कराया जा रहा है , गंगा नदी में बचने गए युवक की डुबने कि ख़बर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया , मिली जानकारी के अनुसार कछवा क्षेत्र के बरैनी भटौली पुल के पास गंगा नदी से गंगा जल भरने गई मझवा गांव की रहने वाली नेहा सिंह पैर फिसलने की वजह से गंगा नदी में गिरकर डुबने लगी, इस दौरान महिला को डूबता देख पास में ही खड़ा एक युवक महिला को बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गया, महिला तो बच गयी लेकिन डूबने से युवक की मौत हो गई ,