मिर्ज़ापुर कछवा क्षेत्र के बंधवा गांव से गायब 6 माह का बच्चा वाराणसी के मिर्जामुराद से बरामद
मिर्ज़ापुर थाना कछवा क्षेत्र के बंधवा गांव में बीते बुधवार व गुरुवार की रात्रि में घर से 6 माह का बच्चा जो अपनी मां के साथ कमरे में सो रहा था, बच्चा गायब हो गया था, सम्भव कोई उसे चुरा लिया था , सुबह घर वालो के सोकर उठने पर घर वालो ने इधर उधर देखा पर कही पता नही चला, बच्चा गायब होने से घर मे कोहराम मच गया गया था, इस घटना को लेकर थाना कछवा में मामला दर्ज कराया गया, पुलिस की सक्रियता की वजह से आज बच्चा वाराणसी के थाना मिर्जामुराद थाना के मेहंदीगंज में मिला, हम आपको बता दे कि दिनांकः 24/25.04.2024 बुधवार व गुरुवार की रात्रि को थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बधवां में अपने मायके आयी महिला का 06 माह का बालक घर के अन्दर से गायब हो गया था, परिवार वालो के द्वारा काफी खोजबीन की गयी बच्चा नही मिला, परिवार वालो ने रात्रि में घर से बच्चा गायब हो जाने के सम्बन्ध में सूचना थानाध्यक्ष कछवां को दी, क्षेत्राधिकारी सदर मंजरी राव के नेतृत्व में थाना कछवां पुलिस कार्यवाही करते हुए बच्चे को आज वाराणसी के थाना मिर्जामुराद थाना के मेहंदीगंज से सकुशल बरामद कर लिया गया, उसके परिजनों को सुपुर्द किया , बच्चे को सही सलामत पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे , बच्चे को गायब करने वाला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी,