मिर्ज़ापुर एस०एन० पब्लिक स्कूल के दो छात्रों का चंडीगढ़ की प्रतियोगिता में हुआ चयन
मिर्ज़ापुर एस०एन० पब्लिक स्कूल में विगत कुछ दिनों से के शिक्षक विनोद कुमार बिन्द द्वारा स्कूल के बच्चों का शारीरिक शिक्षा दिया जा रहा था , जिसमें कई छात्रों ने अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त किया , परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता डोजवॉल बेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 2023-24 के लिए चंडीगढ़ में होने वाली 15वीं राष्ट्रीय जूनियर नेशनल डोजवॉल चैम्पीयनशिप प्रतियोगिता में एस०एन० पब्लिक स्कूल के दो छात्रों अजित कुमार यादव , शिवम बिन्द का उ०प्र० डोजवॉल टीम में चयन हुआ , ये प्रतियोगिता चंडीगढ़ में 27 अप्रैल से 01 मई 2023 तक आयोजित रहेगा , राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मिर्ज़ापुर जनपद के नाम को गौरवमयी करते हुए , एस०एन० पब्लिक स्कूल के दो छात्रों प्रतिभाग करेगें , एस०एन० पब्लिक स्कूल के डॉयरेक्टर राजेश सिंह ने ऐसे होनहार बालकों की यश और कृति के लिए ईश्वर से मंगल कामना की और कहा कि भुवन भाष्कर की अनन्त रश्मियाँ इनका मार्ग आलोकित करती रहें , ऐसे प्रतिभावान बच्चे देश की अमूल्य निधि हैं , विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अरूण पाठक ने विद्यालय के गौरव को बढ़ाने वाले ऐसे अलौकिक प्रतिभा के धनी बच्चों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्रों के सर्वाग्डिण विकास के लिए समय-समय पर राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराते रहना चाहिए , एस० एन० स्कूल के पूरे परिवार बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना किया ,