मिर्ज़ापुर एसएसपी ने जिगना प्रभारी को किया लाइन हाजिर काफी विवादों में चल रहे थे शैलेश राय
मिर्ज़ापुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने आज जिगना थाना प्रभारी शैलेश राय को लाईन हाजिर कर दिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को थाना प्रभारी जिगना शैलेश राय के खिलाफ कई शिकायत मिली, महीनों से विवादों में घिरे जिगना थाना प्रभारी पर कई गम्भीर आरोप लगे, भू माफियाओं से मिलकर जमीन कब्जाने, व फर्जी मुकदमा सहित अवैध वसूली के आरोप लगे, ऐसे ही जमीनी मामले में थाना प्रभारी पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा भी दर्ज़ किया गया था, काफी विवादों में घिरे थाना प्रभारी जिगना शैलेश राय को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने लाईन हाजिर कर दिया ,