मिर्ज़ापुर एसo एनo पब्लिक स्कूल सभागार में बच्चों द्वारा शिक्षित महोत्सव का आयोजन किया गया
मिर्ज़ापुर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे, बच्चों को हाई एजुकेशन देने के नाम से जाना माना प्रख्यात एसo एनo पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज ब्रांच के सभागार में आज बच्चों द्वारा शिक्षित महोत्सव का आयोजन किया गया , इस दौरान बच्चो के द्वारा सभी विषय का कार्यक्रम टीचर और अभिभावक के सामने बड़े ही अच्छे तरीके से पेश किया , बच्चो के कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह बच्चो के बीच पहुंचकर उनका उत्सावर्धन करते नजर आए , कार्यक्रम कर रहे बच्चो को बीच बीच मे उनके अध्यापक सहयोग करते देखा गया , एसo एनo पब्लिक स्कूल के सभागार में प्रत्येक विषय पर बच्चों द्वारा 112 प्रोजेक्ट तैयार किया गया था , जिसमे हिन्दी में कविता, नाटक, व्याकरण, जैसे कई प्रयोगात्मक कार्य, उसके साथ इंग्लिश विषय , गणित, सामान्य ज्ञान, चित्र कला, बाल आर्ट, में चित्र बनाकर व अनेको नाटक एव व्याकरण प्रस्तुत किया , इंग्लिश कन्वरसेशन में तो बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया , कार्यक्रम के अन्त तक स्कूल के डायरेक्टर राजेश सिंह बच्चो का उत्सावर्धन करते नजर आए , उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की शैक्षित गुणवत्ता के साथ साथ बच्चो के ह्रदय में रचनात्मक और संकारात्मक विचारो का प्रादुभांव होता है , इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार पाठक, व अन्य अध्यापको द्वारा बच्चो को बीच बीच मे उनके पास जाकर अपने विचार से उत्सावर्धन करते रहे ,