मिर्ज़ापुर एस0 एन0 पब्लिक स्कूल मुसफ्फरगंज में दीपावली की पूर्व संध्या पर छात्र छात्राओं ने परिसर में प्रकाशोत्सव और रंग बिरंगी रंगोली का शानदार कार्यक्रम के साथ प्रकाशोत्सव का पवित्र पर्व हर्ष और उत्साह के साथ मनाया , जिसमे कक्षा 6 से लेकर 12 तक के छात्र व छात्रा सम्मिलित हुए , छात्रों के द्वारा दीप जलाकर इस पावन पर्व का बड़े ही हर्ष और उत्साह के साथ अभिनन्दन किया गया , छात्रों के द्वारा बनाए गये रंग-बिरंगी रंगोलियों से पूरा परिसर सुसज्जित रहा, एक साथ असंख्य दीपों की जगमगाती लड़ियों से सम्पूर्ण वातावरण प्रकाशित हो उठा, छात्रों ने भातृत्व भावना, सौहार्द प्रेम का अनूठा परिचय देते हुए एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर गले मिलकर पावन पर्व की बधाई दी, अपने शानदार कार्यक्रम से छात्रों ने समाज में व्याप्त अंधकार को दूर कर प्रकाश की ओर चलने का संकेत दिया , छात्रों की मनमोहक कलाकृतियों को देखकर विद्यालय के डॉयरेक्टर राजेश सिंह रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, छात्राओं को पारितोषिक दिये, दीपावली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि भारतीय संस्कृति की झलक यहाँ मनाये जाने वाले त्योहारों में मिलती है, समय-समय पर आने वाले ये त्योहार हमारे जीवन में हर्ष तथा उल्लास का संचार करके हमें अपने प्राचीन आर्दशों की याद दिलाते हैं, दीपावली एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, इस त्योहार से अनेक पौराणिक तथा ऐतिहासिक घटनायें जुड़ी हैं, दीपावली को प्रकाश का पर्व कहा जाता है यह अंधेरे पर प्रकाश की तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है, यह इस दार्शनिक तथ्य को अभिव्यक्त करता है कि अंधेरा कितना भी घना हो ज्ञान और कर्तव्य का सामूहिक दीप इस अंधेरे को प्रकाश में बदल देता है, किसी समाज के उत्थान के लिए प्रेरणा प्रदान करता है, दीपमालाओं की अनिगिनत शिखाएँ हमसे यह कहती प्रतीत होती हैं, कि हमारी तरह जल कर देखो तुमसे भी प्रकाश की ऐसी ही किरणें - बिखरने लगेगी, जो समाज में छाएँ अंधेरे को मिटा देगीं, कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण पाठक दीपावली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि दीपावली मात्र एक त्योहार ही नही अपितु इससे अनेक लाभ भी है, घर, मुहल्लों की सफाई, वातावरण की शुद्धि आपसी सदभाव की भावना का विकास तथा नये कार्य व नई योजनाओं को प्रारम्भ करने की प्रेरणा के साथ-साथ दीपावली का पर्व हमें अंधेरे से लड़ने का संदेश देती है, इस शानदार कार्यक्रम को पेश करने में विजेता रही , प्रथम स्थान कक्षा 7 की शिवंशी, प्रतीक्षा, इशिका, और रिया रही साथ ही कक्षा 12 की फलक, राहिम, दिव्यांशी ने प्राप्त किया , तो वही द्वितीय स्थान पर अनुष्का, वीर, उजमा, अराधना, दिव्यांका, रहिमीन और अंशिका और कक्षा 11 की सामीय, आकाशनी, और साफरीन रही, इसी तरह से तृतीय, चतुर्थ, पंचम, स्थान पर कई छात्र व छात्रा विजेता रही, दीपावली की पूर्व संध्या पर शानदार रंग बिरंगी रंगोली कार्यक्रम और दीप जलाकर पावन पर्व दीपावली का अभिनंन्दन किया ,