मिर्ज़ापुर एक तरफ़ा चाहत में अंडा विक्रेता की हुई थी हत्या एसपी सिटी ने किया खुलासा तीन गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना कछवां क्षेत्र के जमुआ ग्राम में बीते 4 नवंबर को अंडा विक्रेता की गला रेत कर हुए हत्या का आज एसपी सिटी ने किया खुलासा , अंडा विक्रेता की हत्या आशनाई के चक्कर में की गई थी, बीते 4 नवंबर को अंडा बेचकर घर वापस लौटते समय राजा पटेल की धारदार हथियार से काट कर हत्या कर दी गयी थी, हत्या में शामिल तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर खुलासा करते हुए बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा था, पुलिस अधिक्षक के निर्देश पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय थाने की पुलिस साक्ष्यो को जुटाने में लग गई, पुलिस को यह जानकारी हुई की जमुआ ग्राम के ही ओंकार पटेल मृतक राजा पटेल की पत्नी सुमन से एक तरफा प्यार करता था, घटना से दो दिन पहले वह सुमन से बात कर रहा था, जिस पर मृतक नाराज हुआ था, ओंकार पटेल ने अपने साथियों राहुल पटेल और अजय पटेल के साथ मिलकर राजा को रास्ते से हटाने की योजना बनाते हुए 4 नवंबर की रात जब वह बाजार से अंडा बेचकर वापस घर लौट रहा था कि गांव के सुनसान जगह पर चाकू से गला रेतकर मौके से फरार हो गए, तड़पते राजा पटेल को गुजरते ग्रामीणों ने देखा और उपचार के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई थी, इसमें शामिल तीनो अभियुक्तों को आलाकत्ल चाकू और टूटे बैट के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है ,