मिर्ज़ापुर उफनती गंगा ने तटवर्ती गांव की बढ़ाई धड़कन 02 सेमी की रफ्तार से बढ़ रही आगे
मिर्जापुर पहाड़ी इलाको में लगातार हो रहे बारिश की वजह से गंगा नदी का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है , उफनती गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए तटवर्ती इलाके में रहने वालों की दिल की धड़कन बढ़ती जा रही है , आज 19 जुलाई को जारी MCD आकड़ो के अनुसार 02 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है , दोपहर बारह बजे जारी आकड़ो में गंगा का जलस्तर 68.21 मीटर पर दर्ज किया गया , गंगा के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है , जनपद में बाढ़ आने से सदर तहसील और चुनार तहसील के तटवर्ती इलाके के लगभग चार सौर गांव बाढ़ से प्रभावित होते है , वैसे जिला प्रशासन पहले से अलर्ट बाढ़ चौकी खोलकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी करायी जा रही है , जनपद में गंगा नदी का वार्निंग लेवल76.724 तो वही खतरे का निशान 77.724 मीटर पर है , वर्तमान में 02 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही गंगा नदी का जलस्तर 68.21 मीटर पर दर्ज किया गया है ,