मिर्ज़ापुर उपमुख्यमंत्री को भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने शिवम शर्मा की मौत मामले में पत्र सौप उच्च स्तरीय जांच की मांग की
मिर्ज़ापुर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मिर्ज़ापुर पुलिस लाइन पहुँचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया, तो वही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल ने पत्र के माध्यम से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का ध्यान जिले में घटित निम्न अत्यन्त गम्भीर अपराध की तरफ आकर्षित करने के लिए उन्हें पत्रक सौपा , भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज जायसवाल द्वारा दिये गए पत्रक में शिवम शर्मा, उम्र लगभग 20 पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा निवासी कंतित, विन्ध्याचल, जिनकी मौत संदिग्ध परिस्थियों में दिनांक: 22.05.2024 को प्रातः 07:00 बजे से अपने घर से गायब था और उसके अगले दिन दिंनाकः- 23.05.2024 को उसका शव कंतित गजियाधाट गंगा के किनारे मिला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार छाती की हड्डी तोड़े जाने से उसकी मृत्यु हुई थी, इस घटना को अंजाम देने वालों का न तो अभीतक खुलासा हो पाया है और न ही अभीतक कोई गिरफ्तारी हुयी है तथा कॉफी प्रयास के बाद 04.07.2024 को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया , जयसिंह पुत्र स्व० गुलाब सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम व पोस्ट चिल्ह, थाना चिल्ह, गार्ड के रूप में कैश मैनेजमेन्ट वैन में अल्पवेतन भोगी नौकरी कर रहा था दिंनाकः 12.09.2023 को डंकीनगंज बदली कटरा में स्थित एक्सिस बैंक में दिन दहाड़े लूटेरो द्वारा लूटकांड की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था, जहाँ दिन दहाड़े लूटेरों ने गार्ड जयसिंह को गोली मारकर घायल कर दिया और लूट का सारा रुपया लेकर फरार हो गए थे, अभीतक तक लुटेरे पकडे नहीं जा सके है, दोनो प्रकरण में उच्च स्तरीय जाँच कराने हेतु पुलिस महानिदेशक को निर्देशित करने का कष्ट करें, जिससे कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सकें