मिर्ज़ापुर उपकेन्द्र पथरहिया से सप्लाई होने वाली बिजली किन किन क्षेत्रो में रहेगी बाधित
मिर्ज़ापुर उपकेन्द्र पथरहिया से 132 के0वी0 सप्लाई होने वाली बिजली 21 मई दिन रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी , ये जानकारी देते हुए अधिशासी अभियन्ता विद्युत प्रेषण खण्ड मिर्जापुर अभय शंकर द्विवेदी ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि 132 के0वी0 उपकेन्द्र पथरहिया, मिर्जापुर पर स्थित 33 के0वी0 मेन बस-बी के मरम्मत कार्य के लिए बस का शटडाउन दिनांक 21.05.2023 रविवार को समय 09:00 बजे से 12:00 बजे तक होगा , इस दौरान सिविल लाइन, न्यायालय, बी0एच0यू0, बरजीमुकुन्दपुर, डी०आर०डी०ओ०, जेल रोड, अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अक्सौली क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जरूरी कार्य लोग अपना उससे पहले पूरा कर ले , कष्ट के लिए खेद है ,