मिर्ज़ापुर इनरव्हील क्लब विंध्या द्वारा बच्चों के जरूरत का समान देकर उनके चेहरे पर दिया मुस्कान
मिर्ज़ापुर की समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब विंध्या अपने नेक कार्यो की वजह से हमेशा चर्चा में रहा करती है , बीते दिनों संस्था की अध्यक्ष शमा नवाज अपने तमाम साथियों और सहयोगियों के साथ जरूरत मन्द बच्चों के बीच जाकर बच्चों के जरूरत का समान बतौर उपहार वितरण किया , उपहार पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलकने लगी , संस्था द्वारा उपहार में बच्चों को टॉफी , बिस्किट , चॉकलेट , कुरकुरे , चिप्स , कॉपी , पेंसिल , इरेज़र , शार्पनर , आदि वितरित किया था , जिसको पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे , समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब विंध्या की अध्यक्षता शमा नवाज के नेतृत्व में संस्था के सभी सदस्य जरूरत मंदो के लिए नेक कार्य करने के लिए जानी जाती है , उसी क्रम में जरूरत मन्द बच्चों के बीच पहुचकर उंन्हे उपहार स्वरूप सभी बच्चों को गिफ्ट दिया , उपहार में अपनी जरूरत का सामान पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक पड़ी , इनरव्हील क्लब विंध्या की अध्यक्षा शमा नवाज के नेतृत्व में उनकी संस्था के सदस्यों द्वारा इस तरह का नेक कार्य हमेशा किया जाता रहा है , संस्था की अध्यक्षता शमा नवाज कहती है कि हमारी संस्था की सभी सदस्य हर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा सहयोग किया करती है , इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था की सचिव सरिता दुबे , स्नेह लता दुबे , वैष्णवी केसरवानी , जसविंदर कौर , मिथु बनर्जी , कुसुम , प्राची , निधि , प्रीति , रचना गुप्ता आदि सभी सदस्यों ने मिलकर भरपूर सहयोग दिया ,