मिर्ज़ापुर आचार संहिता लागू होने पर भी शान्त नही बैठे मड़िहान विधायक क्षेत्र में किया तूफानी भ्रमण कही शोकसभा तो कही क्षेत्रवासियों से मुलाकात
मिर्ज़ापुर आचार संहिता लागू होने पर भी पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का अपने विधानसभा क्षेत्र में तूफानी भ्रमण कार्यक्रम जारी है, घर पर कभी आराम न करने वाले विधायक जी अपने क्षेत्रवासियों के बीच किसी न किसी कार्यक्रम की वजह से क्षेत्र में साल के 365 दिन दौरा करते रहते है , इसी को लेकर इनके विरोधी और ज्वलन रखते है , बरहाल आज पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज सर्व प्रथम अपने विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर मंडल अदलहाट के ग्राम भोकरौध के रहने वाले कालिंदी सिंह एवं नंदू सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके भाई के निधन की तेरहवीं में शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया, उसके बाद विधायक जी ग्राम बेलहर दौलताबाद में सूरज बिंद के घर पहुंच उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट कर ग्राम बड़भुइली पहुंचे यहा मेडरिंग केयर हॉस्पिटल पर बैठ क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना , वहा से निकलकर विधायक जी अहरौरा में वनस्थली महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक व गंगा देवी बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक मोहन लाल रेंजर के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उनके निधन उपरांत शोक संवेदना प्रकट किया, साथ ही अहरौरा में ही किसान रमेश चंद्र पांडेय के निधन उपरांत उनके अहरौरा डीह स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट कर उनके पुत्र शिशिर पांडेय व परिजनों को ढांढस बंधाया , अहरौरा मंडल अंतर्गत कल्याणीपुर मझवा गांव मे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से मुलाकात किया और उनके समस्याओं को सुना व अतिशीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया ,