मिर्ज़ापुर आगामी मोहर्रम जुलूसे में cctv कैमरों के साथ आसमान से भी रहेगी नजर, पुरे कार्यक्रम की होगी वीडियोग्राफी
मिर्ज़ापुर जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा आगामी मोहर्रम जुलूसे में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए, मोहर्रम जुलूसे में जगह जगह cctv कैमरों के साथ आसमान से भी रख्खी जाएगी आने जाने वालों पर नजर, पुरे कार्यक्रम की प्रशासन द्वारा करायी जाएगी वीडियोग्राफी, जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा मोहर्रम जुलूसे में लगाई गई मजिस्ट्रेट की ड्यूटी कार्यक्रम की खत्म होने तक वह मौजूद रहेंगे , मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा अलम जुलूस निकालकर मातम किया जाता है, और ताजियों को जुलूस के रूप में ले जाकर करबला में दफनाया जाता है, जिसमें अत्यधिक संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है , जिसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेटगण को निर्देशित करते हुये कहा कि दिनांक 17.07.2024 को अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर प्रातः 07ः00 बजे से उपस्थित होकर संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अपने आवंटित सीमा स्थलों तक जुलूस में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे , मुस्लिम सम्प्रदाय की धार्मिक कियाओं के समापन तक वहाँ मौजूद रहकर लोक व्यवस्था के प्रतिकूल, आपत्तिजनक तथा अवैधानिक गतिविधियों को रोकने हेतु सतर्क दृष्टि रखते हुए कानून व्यवस्था कायम रखना सुनिश्चित करेंगे, सी0सी0टी0वी0 कैमरों को सक्रिय कराते हुए कार्यक्रम की समुचित वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करेंगे एवं ड्रोन कैमरा के माध्यम से भी पूरे कार्यकम पर सतर्क दृष्टि रखे जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे,