मिर्ज़ापुर आगामी नवरात्र मेला में स्टैंड कर्मियों द्वारा श्रद्धालुओ के साथ गुंडागर्दी करने पर होगी कठोर कार्यवाई
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल आगामी शारदीय नवरात्र मेला को लेकर दर्जन भर वाहन स्टैंड संचालकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने विंध्याचल कोतवाली में बैठक की, बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह ने स्टैण्ड कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रत्येक स्टैंड में सीसीटीवी कैमरे पेयजल तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, स्टैंड में कार्य करने वाले प्रत्येक लोगों की पहचान पत्र बनाई जाएगी, जो कार्य करने के दौरान अपने पास रखेंगे , अपर पुलिस अधीक्षक ने कड़े शब्दो में चेतावनी देते हुए कहा की ओवर रेटिंग तथा दर्शनार्थियों के साथ अभद्रता और गुंडई करने वालों पर कठोर कार्यवाई की जायेगी , ऐसे कृत्य से समस्त विंध्य क्षेत्र की गरिमा पर ठेस पहुंचती है , बैठक में एडीएम , एसपी सीटी के अलावा नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह , थाना प्रभारी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, मंदिर सुरक्षा प्रभारी राजेश मिश्र व अन्य लोग मौजूद रहे ,