मिर्ज़ापुर अहरौरा में नई नवेली दुल्हन सदुराल जाने से पहले शादी के जोड़े में सजी दुल्हन ने पहले किया मतदान
मिर्ज़ापुर अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित मनोज अग्रहरी के घर बीती रात उनकी पुत्री की शादी विवाह सम्पन्न हुआ , नई नवेली दुल्हन बिदाई से पहले शादी के जोड़े में ही अपने मतदान केंद्र पर पहुचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अपना वोट डाला , हम आपको बता दे कि 10 मई की रात अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र के सत्यानगंज मोहल्ले के रहने वाले मनोज अग्रहरी की पुत्री एकता अग्रहरी का विवाह बड़े ही धूमधाम से सम्पन्न हुआ , वो ससुराल जाने वाली डोली चढ़ने से पहले शादी के जोड़े में दुल्हन बनी अपने मतदाता पर्ची को लेकर वार्ड नंबर 24 मतदान स्थल नगर पालिका इंटर कालेज अपने बूथ पर पहुचकर अपना वोट डाला तब बिदाई की गाड़ी में बैठकर ससुराल के लिए रवाना हुई , जिसकी चर्चा पूरे अहरौरा क्षेत्र में जमकर हो रही है ,