मिर्ज़ापुर अहरौरा पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में एक को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा पुलिस ने आज नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया , पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अहरौरा पर बीते 22 को एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में नामजद के विरुद्ध लिखित तहरीर दिया था , जिसके आधार पर थाना अहरौरा पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई , पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर नाबालिग लड़की की बरामदगी करते हुए अभियुक्त सूरज कुमार साहनी पुत्र राजकुमार साहनी निवासी बीबीपोखर थाना अहरौरा को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया ,