मिर्ज़ापुर अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष शपथ ग्रहण में मड़िहान विधायक बतौर मुख्यातिथि पहुचे
मिर्ज़ापुर अहरौरा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व सभासद शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आज अहरौरा के जायसवाल टेंट हाउस में आयोजन किया गया , शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल बतौर मुख्यातिथि पहुचे , विधायक जी के पहुचने पर पूर्व पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या व मंच साझा करने वालो ने पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया , उसके बाद उपजिलाधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी और वार्ड सभासदो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई , इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के धर्मवीर तिवारी , दिनेश प्रताप सिंह दिनेश वर्मा , सुजीत केसरी , राम जयश्री , महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्वेता सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,