मिर्ज़ापुर अहरौरा चुनाव को लेकर मड़िहान विधायक ने कसी कमर कार्यकर्ताओ को दिया चुनावी मंत्र
मिर्ज़ापुर अहरौरा नगर पालिका चुनाव को लेकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल लगातार क्षेत्र में लगातार दौरा करते हुए भाजपा प्रत्याशी के जीत को लेकर रणनीति तैयार कर रहे है , आगामी निकाय चुनाव में भाजपा के परचम को लहराने के लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पूरे ताकत से अपनी कमर कस लिया है , आज विधायक मड़िहान अहरौरा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण बैठक करते हुए कार्यकर्ताओ को जीत दर्ज करने व चुनावी रणनीति तैयार करने का चुनावी मंत्र दिया , नगर पालिका अहरौरा से भाजपा शिष्य नेत्युत ने ओम प्रकाश केसरी को अपना प्रत्याशी बनाया है , नगर पालिका चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए विधायक जी ने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी लोग पूरे जी जान से लग जाये , हर वार्ड में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए प्रदेश के माननीय मुख्य योगी आदित्यनाथ जी के चल रहे योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी , अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ओम प्रकाश केसरी और वार्डों के भाजपा पार्षद को अधिक से अधिक मतो से जिताने का कार्य करे , बैठक में अहरौरा नगर पालिका चुनाव प्रभारी , प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,